बिनसर के जंगल में हुए भीषण अग्निकांड का अपडेट, वन विभाग के फारेस्ट गार्ड सहित 4 लोगों की ज़िंदा जलकर दर्दनाक मौत, बुरी तरह जले 4 लोगों को किया हल्द्वानी के लिए रेफर, डीएफओ ने की घटना की पुष्टि।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा:-

अल्मोड़ा/ बिनसर सेंचुरी में एक बड़ा हादसा हो गया। जंगल की आग की चपेट में आने से फारेस्ट गार्ड समेत 4 लोग जिंदा जल गए। चारों की मौत हो चुकी है। डीएफओ सिविल सोयम प्रभाग ध्रुव मर्तोलिया ने घटना की पुष्टि की है। वही, ड्राइवर समेत 4 लोग आग में बुरी तरह झुलस गए है। जिन्हें बेस अस्पताल लाया गया है। आग की चपेट में आने से वन विभाग का बोलेरा वाहन स्वाहा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉 : बिनसर के जंगल में लगी भीषण आग का अपडेट, मृतक व घायलों में वन विभाग के फायर वाचर, पीआरडी के जवान आदि शामिल।

बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि से 4 वनकर्मियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना में झुलसे चार अन्य वनकर्मियों को तत्काल हल्द्वानी बेस अस्पताल में एयरलिफ्ट किये जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद हृदयविदारक है और दुःख की इस घड़ी में पूरी उत्तराखंड सरकार वनकर्मियों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने इस हादसे में झुलसकर घायल होने वाले चार वन्य कर्मियों को तत्काल हल्द्वानी बेस अस्पताल में एयरलिफ्ट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। गंभीर घायलों को आवश्यकतानुसार उपचार हेतु हल्द्वानी से एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री धामी ने दिए। इसके साथ-साथ मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की अनुग्रह धनराशि दिए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री धामी के द्वारा दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉 : उधान विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले की सीबीआई ने की जांच शुरू।

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते ने बताया कि घटना पर शासन पूरी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार घायल कर्मियों को एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों का आज ही पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉 : सरकार के दावो पर लगा प्रश्नचिन्ह, राज्य में बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री में पांच यात्रियों की मौत, कुल आंकड़ा 114।

विदित हो कि यह दुर्घटना आज दोपहर में 3.30 बजे के करीब बिनसर वन्यजीव विहार, अल्मोड़ा के सिविल सोयम वन प्रभाग में घटित हुई। बताया गया कि बोलेरो वाहन में 8 वनकर्मी सवार थे। वनाग्नि से बोलेरो वाहन में सवार 4 वन कर्मियों की आग में झुलसने से मृत्यु एवं 4 अन्य वन कर्मियों के आग से झुलसने से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *