21 सितंबर को हुई UKSSSC परीक्षा हुई रद्द अब होगी सीबीआई जांच।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर 2025 को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करके अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयोग की अध्यक्षता मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी द्वारा की गई। UKSSSC पेपर लीक मामले में सरकार जल्दी कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत से नाराज़ होकर सैकड़ों वन गुज़रो ने थामा बीजेपी का दामन।

जांच आयोग ने पेपर लीक मामले की रिपोर्ट अब सरकार को सौंप दी है खास बात यह है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर धामी सरकार परीक्षा को निरस्त करने से संबंधित निर्णय लेगी इसके अलावा बाकी महत्वपूर्ण कदम भी इसी रिपोर्ट पर निर्भर करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी बस 5 गम्भीर घायलों को किया गया हायर सेंटर के लिए रेफर।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आयोग ने अल्प कम वक्त में अधिक से अधिक जनसुनवाई कर अभ्यर्थियों एवं संबंधित पक्षों से सुझाव प्राप्त करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की है जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रिपोर्ट का परीक्षण कर अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की सीबीआई जांच की संस्तुति की जा चुकी है जिससे मामले की पूरी निष्पक्षता सुनिश्चित हो पाए।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा-मयाली मोटर मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर लोकनिर्माण विभाग सरकारी धन को लगा रहा है ठिकाने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार परीक्षाओं की शुचिता पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी भर्ती परीक्षा में अनियमितता की कोई संभावना न रहे और अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों का विश्वास राज्य की परीक्षा प्रणाली पर बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *