चंपावत/ टनकपुर से आठ किलोमीटर आगे टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्तियां यू बैंड पर शुक्रवार शाम एक बड़ा सड़क दुघर्टना हो गई। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही केमू की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस में चालक और परिचालक सहित कुल 25 लोग सवार थे जिनमें 23 रिलायंस कंपनी के कर्मचारी थे।
चालक गोपाल सिंह और परिचालक बलवंत सिंह ने बताया कि बस दोपहर 3 बजे हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए चली थी और शाम को टनकपुर से 8 किलोमीटर आगे बस्तियां यूबैंड के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही टनकपुर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम बीना वक्त गंवाए मौके पर पहुंची।
इस हादसे में चालक और परिचालक सहित 23 रिलायंस कर्मी घायल हुए हैं।
हायर सेंटर रेफर
यात्रियों में से पाच गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
प्रशासनिक अधिकारी मौके पर
दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम आकाश जोशी, सीओ वंदना वर्मा, आरटीओ सुरेंद्र कुमार, और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के विधायक प्रतिनिधि दीपक रज़वार अपनी टीम के साथ उपजिला चिकित्सालय पहुचे और सभी घायलों का हाल जाना।