अल्मोड़ा/ पीडब्ल्यूडी अभियंताओं पर हमले को लेकर एक बड़ी घटना अल्मोड़ा में हुई है। लोक निर्माण विभाग के दो इंजीनियरों के साथ अभद्रता और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा में कार्यरत अपर सहायक अभियंता इं० अंकित सिंह और सहायक अभियंता इं० पूरन सिंह फर्त्याल को कुछ अराजक तत्वों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इस बीच अपर सहायक अभियंता का मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद यहां एक बड़ा बवाल हो गया है।
समझिए है क्या पूरा मामला
09 अक्टूबर को लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियन्ता इं० अंकित सिंह और सहायक अभियन्ता इं० पूरन सिंह फर्त्याल द्वारा न्यू कलेक्ट्रेट अल्मोड़ा के सुधारीकरण और चौड़ीकरण कार्य के तहत हवालबाग-बसौली मोटर मार्ग पर डिफैक्ट कटिंग से प्राप्त पत्थरों के परागमन के संबंध में ग्राम पाखुड़ा के ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी।
बैठक में लगभग 25 से 30 ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक के उपरांत अभियंताओं के साथ ग्रामीण स्थलीय निरीक्षण के लिए गए जहां कार्यस्थल पर वार्ता के बीच कुछ अराजक तत्वों ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी इन अराजकतत्वों ने अभियंताओं को जान से मारने की धमकी दी और अपर सहायक अभियन्ता के साथ धक्का-मुक्की व छीना-झपटी करते हुए उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया। घटना की लिखित सूचना थाना सोमेश्वर को उसी दिन 09 अक्टूबर 2025 को दी गई थी।
संघ की आपात बैठक और चेतावनी
पीडब्ल्यूडी अभियंताओं पर हमला होने की इस घटना के विरोध में शुक्रवार को उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की आपातकालीन बैठक प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा के अपर सहायक अभियन्ता / कनिष्ठ अभियन्त् कक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अभियंताओं को यह आश्वासन दिया गया कि मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी। संघ के सदस्यों ने इस संबंध में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को एक ज्ञापन सौंपा है और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 13 अक्टूबर 2025 तक घटना पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो लोक निर्माण विभाग के अभियंता कार्य बहिष्कार और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संघ ने कहा कि ऐसी स्थिति में पूरा उत्तरदायित्व प्रशासन का होगा।
बैठक में रहे उपस्थित
बैठक में संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से इं० प्रदीप जोशी, इं० अंकित सिंह, इं० पूरन सिंह फर्त्याल, इं० रवि दानी, इं० आलोक ओली, इं० सुरेश पौडियाल, इं० मुकेश मिश्रा, इं० हितांशी, इं० रविन्द्र रावत,