रुद्रप्रयाग/ रुद्रप्रयाग से वाहन दुर्घटना की खबर सामने आई है जबकि इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत के साथ ही एक व्यक्ति घायल होने की भी जानकारी मिल रही है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शाम 5 बजकर 20 मिनट के आसपास पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि घेघड़खाल जखोली में एक ईको वाहन संख्या UK 13 TA 1549 सड़क पर घुमाते समय अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे गिर गया वाहन में दो लोगों सवार थे जिनमे से एक की मौके पर ही मौत हुई है।
जबकि दूसरे व्यक्ति को अस्पताल ले जाते वक्त उसकी भी मौत हो गई है वहीं वाहन एक व्यक्ति वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया है घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया है।
मृतकों में- अमन बिष्ट उम्र 16 वर्ष घेघड़ निवासी और राम सिंह बिष्ट वर्ष 45 वर्ष निवासी घेघड़ रुद्रप्रयाग के बताए जा रहे हैं। वहीं घायल हर्ष लाल वर्ष 65 वर्ष घेघड़ निवासी है।