उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में समाई कार 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ आज सुबह त्यूणी के पास एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। छुमरा से त्यूणी की ओर आ रही एक ऑल्टो कार रायगी मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में महिला की हुई डेंगू से मौत परिवार के 5 अन्य सदस्य भी गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

कार में सवार छह लोगों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 नियमों का उल्लंघन कर अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही, चार लोग गिरफ्तार।

पुलिस द्वारा मृतकों के पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *