उतराखंड में इन पुलिसकर्मियों को मिली राहत, अब नहीं चलेगा इन पर मुकदमा।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ पुलिसकर्मियों पर मुकदमा चलाने का आदेश खारिज हो गया है 2012 के इस मामले की वजह से लिया गया फैसला 15 दिसंबर 2022 को स्पेशल सीबीआई मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने इस क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के निर्देश दिए थे। इसके खिलाफ ही पुलिसकर्मियों की ओर से निगरानी याचिका स्पेशल सीबीआई कोर्ट में दाखिल की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां 3 गुलदारो ने, मिलकर बनाया 52 वर्षीय ब्यक्ति को अपना निवाला।

2012 के अजय बरसाती मौत मामले में सीबीआई मजिस्ट्रेट कोर्ट के पुलिसकर्मियों पर मुदकमा चलाने के आदेश को स्पेशल सीबीआई जज बृजेंद्र सिंह की अदालत ने खारिज कर दिया है। आरोप था कि अजय की मौत पुलिस मारपीट के कारण हुई है। मामले में पुलिसकर्मियों की ओर से स्पेशल सीबीआई कोर्ट में अपील की गई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने पाया है कि सीबीआई के पास मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं। ऐसे स्पेशल कोर्ट लोअर कोर्ट को गुणदोष के आधार पर साक्ष्यों का उल्लेख कर आदेश पारित करने के आदेश दिए हैं। मामला सितंबर 2012 का है। अजय बरसाती नाम के एक युवक को 12 सितंबर 2012 को पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़ा था। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया और फिर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा,काँग्रेस पार्टी ने खूँट-धामस क्षेत्र में जय भारत सत्याग्रह यात्रा के द्वारा, ग्रामीण जनता के समक्ष नुक्कड़ सभा के माध्यम से केन्द्र एंव प्रदेश भाजपा सरकार की संविधान विरोधी निर्णयों को रखा।

वहां 18 सितंबर को उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे दून अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अजय को पुलिस ने चार सितंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे आठ दिनों तक अवैध हिरासत में लेकर मारपीट की गई। इससे लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। परिजनों की मांग के आधार पर मामला सीबीआई के पास चला गया। सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के आदेश दिए जांच के बाद सीबीआई ने भी क्लोजर रिपोर्ट लगा दी परन्तु 15 दिसंबर 2022 को स्पेशल सीबीआई मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने इस क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ ही पुलिसकर्मियों की ओर से निगरानी याचिका स्पेशल सीबीआई कोर्ट में दाखिल की गई थी। स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने पाया कि अजय बरसाती के शरीर पर चोट के निशान थे

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली में सम्मानित होगी पंचायती राज पुरुस्कार से, पोखरी की ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी।

 परन्तु एम्स की रिपोर्ट भी यह साफ नहीं करती है कि यह चोट पुलिसकर्मियों की मारपीट से लगे है। कुछ गवाह कह रहे हैं कि अजय को चार सितंबर को गिरफ्तार किया गया था परन्तु अजय की पत्नी 12 सितंबर की गिरफ्तारी की बात कह रही है। कोर्ट ने पाया कि अजय के शरीर पर जिस प्रकार की चोट है वह भागते हुए गिरने से भी लग सकती हैं। ऐसे में पुलिस मारपीट का कोई ठोस आधार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *