देहरादून/ मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है जिसमें अहम मुद्दों पर मोहर लगी है। कैबिनेट ने पशुपालन विभाग का बड़ा फैसला, अब आईटीबीपी वाले स्थानीय लोगो से भेड़, बकरी मटन, और मुर्गी की सप्लाई करेंगे मत्स्य पालन भी करेंगे लगभग 20 हजार स्थानीय लोगो को रोजगार मिलेगा
सिविल न्यायलय विकासनगर में 378 वर्ग मीटर जमीन वकीलों के चेंबर के लिए दिए जाने की मंजूरी
मानव वन्य जीव राहत वितरण निधि में संसोधित किया गया अब तक विभाग और आयुष्मान से जो मदद मिलती थी अब दोनों को अलग अलग दिया जा सकेगा इसके अलावा नियमावली में भी हुआ बदलाव
उप औषधि नियंत्रक के पद का सृजन अधीनस्थ लेखा परीक्षा सम्मिलियन नियमावली को किया गया संशोधित
चमोली पिथौरागढ़ उत्तरकाशी में होगा ये काम
जीपीएफ में अब पैसा केवल 5 लाख ही जमा करा सकेंगे कर्मचारी उत्तराखंड सोसाइटी स्टार्ट अप और 17 पद को मंजूरी
विधुत नियामक आयोग की वार्षिक लेखा परीक्षा से जुडी रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी
हरिद्वार के सिडकुल में हेली पोर्ट बनाने की तैयारी सीएम लेंगे फैसला कैबिनेट ने किया अधिकृत शहरी विकास विभाग के 2007 से पूर्व के कर्मचारियों को पेंशन देने का फैसला लिया गया
सैनिक कल्याण विभाग वीरता पुरस्कार अशोक चक्र महावीर चक्र शौर्य चक्र के पदक पाए परिजनों को लेकर हुआ फैसला रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे इसके बजट की व्यवस्था परिवहन विभाग करेगा
सिंचाई विभाग को लेकर बड़ा फैसला ग्राउंडवाटर और स्प्रिंग के पानी का उपयोग पर भी पैसे देने होंगे
उत्तराखंड प्रवधिक शिक्षा विभाग की सेवा संशोधन नियमावली में हुआ संसोधन