हल्द्वानी/ लालकुआं कोतवाली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत दिनदहाड़े फायरिंग से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच युवको को हिरासत में लेते हुए उनसे पूछताछ कर रही है बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत दौलीया गांव में सरकारी सस्ता गल्ला के दुकान के आवंटन को लेकर मीटिंग चल रही थी इस बीच मामूली विवाद पर कुछ युवकों ने पूर्व सैनिक कैलाश चंद्र बिरखानी पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।
गनीमत रही की घटना में किसी की जान नहीं गई पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी में पूछताछ कर रही है फिलहाल सूचना के बाद स्थानीय लोग भी पुलिस चौकी पहुंच गए बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले लोग छात्र राजनीतिक से जुड़े हुए हैं पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं बताया जा रहा है कि दौलीया गांव में सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन होनी थी।
इस बीच खाद्य विभाग के अधिकारी के अलावा ग्रामीण भी मौजूद थे जहां आरोपियों ने दिनदहाड़े खुलेआम फायरिंग कर वहां से भाग खड़े हुए पुलिस ने उनका पीछा कर पकड़ा है पुलिस ने आरोपियों के पास से कार भी बरामद की है।
बताया जा रहा है कि मौके पर चार राउंड फायरिंग हुई है मौके से कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पूरे मामले में पूर्व सैनिक कैलाश चंद्र बिरखानी ने फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी का कहना है आरोपियों से पूछताछ की जा रहा है।