देहरादून/ मौसम विज्ञान
केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज 20 मार्च, बृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य के 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई है
जबकि देहरादून सहित तीन जिलों में झोंकेदार हवाएं चलने और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज 20 मार्च बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर के साथ ही देहरादून जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
जबकि इनमें से तीन जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और देहरादून में झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के अन्य जिलों में कहीं कहीं आंशिक बादल के अलावा मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज देहरादून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.9 सेल्सियस दर्ज किया गया पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।