ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-

लालकुआं/ हल्दूचौड़ क्षेत्र के देवरामपुर इलाके में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन को लेकर बुलाई गई अधिकारियों की बैठक में ग्रामीणों के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट इतनी खतरनाक हो गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें कई ग्रामीण बाल बाल बच गए, इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को उठाकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉 : चौखुटिया, गोदी में नवें दिन भी क्रमिक अनशनन जारी, ग्रामीण का मिल रहा लगातार समर्थन,आन्दोलन तेज करने का निर्णय।

वही भारी संख्या में ग्रामीण हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पर एकत्रित होकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा और हल्दूचौड़ चौकी के चौकी प्रभारी गौरव जोशी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने खाली कारतूस के कुछ खोखे भी बरामद किए हैं। उक्त घटना को लेकर ग्रामीण क्षेत्र की शांत वादियों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *