जिलाधिकारी के निर्देश के बाद आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी अवैध शराब के कारोबारियों में मचा हड़कंप।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उधमसिंहनगर

देहरादून/ उधमसिंह नगर जिले की कमान संभालते ही जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिह चौहान अपनी टीम के साथ अवैध शराब कारोबारियों पर काल बनकर टूट पड़े हैं देहरादून और उत्तरकाशी जिले में जिला आबकारी अधिकारी रहते हुए राजीव चौहान ने अवैध शराब माफिया पर अंकुश लगाने में बड़ी कामयाबी हासिल की थी।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया, गोदी में नवें दिन भी क्रमिक अनशनन जारी, ग्रामीण का मिल रहा लगातार समर्थन,आन्दोलन तेज करने का निर्णय।

उधमसिंहनगर जिले की कमान संभालने के बाद से ही राजीव चौहान शराब माफिया पर अंकुश लगाने में जुटे हुए हैं। आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध शराब को लेकर बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया हुआ है। अवैध शराब और भटियों को नष्ट करने के साथ ही आरोपियों के बिरूध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
्काशीपुर में अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री धामी के महिला सुरक्षा के दावों की खुली पोल, उपद्रवियों ने महिला व्यापारी नेता के घर पर जमकर मचाया उत्पाद।
उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर द्वारा अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये थे। जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिंह चौहान के नेतृत्व में आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 03 काशीपुर टीम द्वारा ग्राम बरखेडी, खाईखेङा मे चल रहे अवैध शराब निष्कर्षण के अवैध अड्डों को नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 02 भट्टियों को मौके पर नष्ट कर 150 लीटर अवैध शराब खाम बरामद कर 5000 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट कर 3 अज्ञात अभियुक्तो के विरूद्ध 60 आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉 यहां भाजपा नेता के थ्री स्टार होटल में चल रहा था अवैध कैसिनो दिल्ली मुंबई से बुलाई युवतियां अर्द्धनग्न अवस्था में डांस करती मिली युवतियां भाजपा नेता सहित 15 गिरफ्तार 35 हुए फरार।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि टीम का अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम मे आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश चंद्र भट्ट, सिपाही सुनीता रानी आदि मौजूद रहे। उधमसिंहनगर जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिह चौहान ने काशीपुर टीम द्वारा काशीपुर ब्रेवरेज प्रा० लि० काशीपुर द्वारा निर्मित मदिरा के उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग द्वारा थाना इटौजा मे बरामद होने तथा इकाई के संदिग्धता की पूर्ण जांच होने तक अग्रिम आदेशो तक सील किया गया है। टीम मे आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश चंद्र भट्ट, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *