धौलछीना/ भैंसियाछाना ब्लॉक के शेराघाट के निकट जैगन नदी में एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नदी में पड़े शव को देखा।
मृतक का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। सर के बाल भी झड़े हुए हैं तथा शव पानी में रहने से फूल गया है। स्थानीय लोग शव की पहचान नहीं कर सके हैं ।मृतक के कहीं बाहर से होने की संभावनाएं जताई जा रही है। शव तीन-चार दिन पुराना हो सकता है।