उत्तराखंड में यहां वाहन गिरा 25 फीट गहरी खाई में।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ कर्णप्रयाग – ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरा प्राप्त जानकारी के मुताबिक वाहन संख्या Uk02TA1429 कर्णप्रयाग से थराली के लिए जा रहा था इसी बीच अचानक देर रात वाहन मलतुरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया वाहन में केवल चालक ही बताया जा रहा है। चालक को हल्की-फुल्की छोटे आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉 भिकियासैंण, नामांकन में पहुंचे ग्राम प्रहरी की हृदय गति रुकने से हुई मौत।

वाहन दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 के माध्यम से पुलिस प्रशासन को दी मौके पर पहुचा कार सवार कौसानी जिला बागेश्वर का रहने वाला था। थराली उपजिलधिकारी पंकज भट्ट ने घायल वाहन चालक का हाल-चाल जानने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचे उन्होंने बताया की घायल को मामूली चोट आई हैं और डॉक्टर को तत्काल उचित उपचार करने के लिए कहा गया है घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है चालक का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य थराली में चल रहा है जिसकी सूचना घायल चालक के परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *