अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ काग्रेसी व पूर्व नगराध्यक्ष बगडवाल की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन से काग्रेस पार्टी में शोक की लहर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ वरिष्ठ काँग्रेसी नेता एंव पूर्व नगराध्यक्ष ऒर अरबन काँपरेटिव बॆंक के पूर्व अध्यक्ष आनन्द सिंह बगडवाल की धर्मपत्नी मोहिनी बगडवाल उम्र 75 वर्ष का हल्द्वानी स्थित नीलकंठ हास्पिटल में ब्रेन हेमरेज होने के कारण आज प्रातः 07 बजे उपचार के दॊरान निधन हो गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में यहां अस्पताल में हुई युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, उसी अस्पताल में मृतक की पत्नी ने एक घंटे बाद दिया बच्चे को जन्म, पुलिस जुटी जांच में।
श्रीमती मोहनी बगडवाल के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने के बाद लोकसभा चुनाव कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित करके दिवगंत पुण्य आत्मा को भावभीनी श्रद्वाजंली अर्पित करके गहरा शोक व्यक्त करके मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का शोक रखकर गहरा दुःख व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉सुशीला तिवारी अस्पताल में लाखों के रसीद घोटाले की जांच हुई पूरी महिला कर्मी पाई गई दोषी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि स्व. मोहनी बगडवाल बेहद सादगी पसन्द, कर्तव्यनिष्ठा ऒर कुशल व्यवहारिक महिला रही थी। उनके आकस्मिक निधन से काँग्रेस परिवार ने एक अहम मार्गदर्शक को खो दिया हैं।
जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी ने कहा कि आज अपराह्न 3:30 बजे के लगभग स्व. मोहिनी बगडवाल के पार्थिव शरीर को उनके पारिवारिक जन उनके निवास स्थान माल रोड शिखर होटल के समीप लेकर पँहुचेगें।

यह भी पढ़ें 👉नैनीताल जिले के बेतालघाट में भीषण सड़क दुघर्टना में 8 लोगों की मौत 2 गंभीर घायल।

कल दिनाँक 10 अप्रॆल बुधवार को प्रातः 9 बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतेष्टि हेतु विश्वनाथ मोक्षधाम को ले जाया जायेगा।
शोकसभा में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, जीवन नाथ वर्मा, हेम चन्द्र जोशी, मनोज कुमार वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रॊतेला, ललित सतवाल, निर्मल रावत, रमेश नेगी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, रमेश नेगी, संजय सिंह, गीता महरा, दानिश खान, जया जोशी, निर्मला काण्डपाल, परितोष जोशी, विनोद वॆष्णव,मनीराज मटेला, गोविन्द महरा, एड. कुन्दन भण्डारी,

यह भी पढ़ें 👉प्रसिद्ध गर्जिया देवी मन्दिर परिसर में लगी भीषण आग, कई दुकानें हुई जलकर राख।

एड. जगदीश तिवारी, एड. वॆभव पाण्डेय, पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, रजनी टम्टा, मनोज सनवाल, एड. केवल सती, तारा चन्द्र साह, डा. मनोज कुमार जोशी, दीपक कुमार, अख्तर हुसॆन, लता तिवारी, प्रीति बिष्ट आदि ने शोक व्यक्त किया।मोहनी बगडवाल के आकस्मिक निधन पर दूरभाष पर काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुँजवाल आदि ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *