चर्चा का विषय बनी मेडिकल कॉलेज में चल रही व्हील चेयर, देखिए वीडियो।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा:-

अल्मोड़ा/ मेडिकल कॉलेज में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां लगे सीसीटीवी में देर रात एक व्हील चेयर के चलने की घटना कैद हुई है। लोग इसे भूत-प्रेत से जोड़ रहे हैं, वहीं अस्पताल कर्मचारी फर्श के ढलान और तेज हवा को कारण बता रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया में मेडिकल कॉलेज बेस परिसर में व्हील चेयर के अपने आप चलने का वीडियो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 : दुःखद, भारतीय सेना का वाहन गिरा गहरी खाई में, 9 जवानों की हुई मौत।

वीडियो में अस्पताल के बाहर फर्श में एक व्हील चेयर बिना किसी सहारे के अपने आप आगे बढ़ रही है। यह वीडियो हर किसी के लिए

चर्चा का विषय बना हुआ है। व्हील चेयर के चलने की वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। कई लोग इसे मेडिकल कॉलेज में भूत-प्रेत की बात कह रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि बीते साल पहले जिला अस्पताल में भी इस तरह की घटनाएं सामने आई थी।

यह भी पढ़ें 👉 : मंत्री स्मृति ईरानी के अल्पसंख्यक मंत्रालय में हुआ देश का सबसे बड़ा स्कॉलरशिप घोटाला।

अस्पताल कर्मचारियों का मानना है कि व्हील चेयर फर्श के ढलान में होने और हवा के वेग से चल रही है। वहीं, मामले में प्राचार्य सीपी भैसोड़ा ने बताया कि अस्पताल में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, जिससे अंधविश्वास जैसी बातों को बल मिले। उन्होंने ऐसा कोई मामला होने से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *