लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी से आए 25 आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस प्रशिक्षार्थियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 08वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कैंप गौचर, चमोली में संपन्न हुआ।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को 08वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एनडीआरएफ के जवानों द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित आधुनिक उपकरणों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां दिन दहाड़े हुई फायरिंग में 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार, बहन की शादी टूटने से आहत युवक लेना चाहता खूनी बदला।

प्रशिक्षण के दौरान जवानों ने रोप रेस्क्यू तकनीक का प्रदर्शन किया, जिसमें किसी बहुमंजिला भवन से आपदा के समय फंसे हुए व्यक्ति को सुरक्षित ऊपर या नीचे निकालने की विधियों को समझाया गया। प्रशिक्षार्थियों ने इन तकनीकों को व्यवहारिक रूप से सीखते हुए स्वयं भी अभ्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉 गढ़वाल-कुमाऊं के बीच चलने वाली आख़री हवाई सेवा भी हुई बंद पंतनगर-देहरादून हवाई से हुई बंद।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सिविल सेवाओं के भावी अधिकारियों को आपदा प्रबंधन, बचाव एवं राहत कार्यों की वास्तविक समझ प्रदान करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *