खटीमा के पुरनपुर मार्ग पर बाघ ने मोटरसाइकिल सवार ससुर व दामाद को किया घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उधम सिंह नगर

 खटीमा/ पूरनपुर मार्ग पर माधोटांडा की ओर से खटीमा लौट रहे दो बाइक सवार ससुर दामाद पर चूका बैरियर के समीप झाड़ियों में घात लगाकर बैठे बाघ ने हमला कर दिया। हमले में बाइक सवार ससुर दामाद घायल हो गये। शोर मचाने पर बाघ भाग गया। घायल को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालात सामान्य है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग 6 लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत, मरने वालों में 4 महिलाएं।

जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पूरनपुर रोड पर हुई घटना महोफ रेंज जनपद पीलीभीत क्षेत्र की बताई जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल यूपी का होने के कारण घायल को मुआवजा यूपी वन विभाग की ओर से दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद के पूरनपुर से पूरनपुर-खटीमा रोड से घर लौट रहे इस्लामनगर निवासी जहीरूद्दीन उम्र 55 वर्ष और मो अजीम उम्र 31 वर्ष पर चूका बैरियर के समीप झाड़ियों में घात लगाकर बैठा बाघ बाइक पर झपट पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ जा रहे गुजरात के यात्रियों से हेली सेवा के नाम पर ठगे 4 लाख रुपए, एक साल बाद हुआ केस दर्ज।

इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। और दोनों बाइक सहित गिर पड़े। उनके शोर मचाने और पुरनपुर मार्ग से गुजर रहे कई वाहनों के आ जाने से बाघ वहां से चला गया और दोनों की जान बच गई। घायल जहरुद्दीन को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर सुरई रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेन्द्र सिंह मनराल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पर बाघ के पंजे के निशान मिले। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पीलीभीत टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज की है जो कि उत्तर प्रदेश में पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में सड़कों पर पुलिसकर्मियों ने किया ऐसा काम तो लाइन हाजिर के साथ हो सकते हैं सस्पेंड भी।

उन्होंने बताया कि घायल को बाघ के पंजे के अलावा बाइक से गिरने की वजह से भी चोट आई है। घायल को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही वन विभाग द्वारा बाइक सवारों को पूरनपुर मार्ग पर अकेले ना जाने की दो चार बाइकों को एक साथ निकले की सलाह दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *