चौखुटिया, गोदी तिराहे पर तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी, अनशन स्थल पर प्रदर्शन कर की नारेबाजी दर्जा राज्य मंत्री के आश्वासन पर नहीं माने आन्दोलनकारी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि गणेश जोशी चौखुटिया

चौखुटिया/  खीड़ा,तडागताल, गोदी क्षेत्र की 18 सड़कों के सुधारीकरण, डामरीकरण व नवनिर्माण की मांग को लेकर गोदी तिहारे पर चौथे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा।अनशन स्थल पर ग्रामीण आंदोलनकारियों ने नारेबाजी कर शासन प्रशासन के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया। तथा समयवद्ध मांगों के निराकरण की मांग दोहराई। आंदोलन स्थल पर पहुंचकर पूर्व विधायक पुष्पेंश त्रिपाठी,महेश नेगी,ज्येष्ठ प्रमुख गीता बिष्ट ने भी आंदोलनकारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए समर्थन दिया।तथा दूरभाष पर समन्धित अभियन्ताओं से वार्ता की।

यह भी पढ़ें 👉 दुष्कर्म के आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष को हाइकोर्ट से नहीं मिली राहत, न्यायालय ने राज्य सरकार से चार सप्ताह में जबाब पेश करने को कहा।

बुधवार को उत्तराखंड सरकार में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ,भाजपा के उत्तराखंड राज्य प्रभारी अनिल शाही विभागीय अभियन्ताओं के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे। देर रात तक चली बिंदुवार वार्ता के बाद भी आंदोलनकारी संतुष्ट नहीं हुये। आंदोलनकारी का कहना है कि जब तक समयवद्ध लिखित समझौता नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां खेत में काम कर रहे किसान पर गुलदार ने किया हमला, गुलदार की हुई मौत।

क्रमिक अनशन के चौथे दिन ग्राम प्रधान बगड़ी विपिन सिंह नेगी व महेंद्र सिंह बेड़िया क्रमिक अनशन में बैठे। विभिन्न गांव से पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन स्थल पर नारेबाजी के साथ अपनी मांग को दोहराया। आंदोलनकारी का कहना है कि लंबे समय से हमेशा जनता को ठगा जा रहा है। कहा जनता अब बिना ठोस आश्वासन के कदम पीछे नहीं हटाएगी।सभा में तय हुआ कि शीघ्र उच्चाधिकारी कार्य प्रारंभ नहीं करते हैं तो आंदोलन को तेज धार दी जाएगी। दूसरे चरण में आमरण अनशन के साथ क्षेत्र में चक्का जाम करने को मजबूर होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉 यहां जहरीली शराब शराब का तांडव 46 लोगों की हुई मौत और बढ़ सकता है आंकड़ा।

आंदोलन के समर्थन में गोपाल सिंह भंडारी, कुंदन सिंह नेगी,मोहन मेहरा, मनोज सिंह, हीरा सिंह पटवाल,राजेन्द्र साही, चंद्रा कोहली, कुंदन कठायत, चंदन नाथ, भीम सिंह मेहरा, भुवन कठायत,कुंदन सिंह नेगी,आनंद किरौला, बलवंत नेगी, मनोज तडियाल, पप्पू मठपाल,रणजीत सिंह,महेंद्र सिंह, विनोद कठायत,दीपक कठायत ,गजेंद्र सिंह नेगी, राम बहादुर,देव सिंह, भगवत सिंह मेहरा, भीम सिंह, गोपाल सिंह भंडारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *