यहां जहरीली शराब शराब का तांडव 46 लोगों की हुई मौत और बढ़ सकता है आंकड़ा।

न्यूज 13 ब्यूरो

छपरा/ बिहार से एक बार फिर बड़ा शराबकांड सामने आया है छपरा और सीवान में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है बिहार के छपरा और सीवान जिले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है छपरा के मशरख में अब तक 6 लोगों की मौत हो गयी है।वहीं सीवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ते जा रहा है अभी तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 18 लोग गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती हैं जिला प्रशासन ने इन मौतों की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां फर्जी बीएड की डिग्री से शिक्षक बने आरोपी को 5 वर्ष कठोर कारावास के साथ दस हजार का आर्थिक दंड।

इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है एक मां अपने बेटे की मौत की ब्याथा सुना बेहोश हो जा रही है तो वहीं ग्रामीण इन सभी लोगों को जहरीली शराब पीने से मौत की बात कर रहे हैं तो जिला प्रशासन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है हालांकि घटना के बाद खुद सीवान के जिलाधिकारी और एसपी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 लोकनिर्माण विभाग के सचिव का दावा गढ्ढे मुफ्त होंगी सड़कें 90% काम हो चुका है पूरा।

गांव और अस्पताल का जायजा ले रहे हैं ताकि अगर कोई संदिग्ध स्थिति में आता है तो इनका इलाज किया जा सके

जिला प्रशासन कर रहा लोगों से अपील

वहीं जिला प्रशासन अपील कर रहा है कि अभी भी गांव में किसी को कोई दिक्कत है तो बाहर आए अपना इलाज काराए हम लोग पूरा सहयोग करेंगे लोगों से अपील कर रहे हैं कि आप लोग अस्पताल आये आप लोगों का जिला प्रशासन इलाज कराएगी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां बिना छुट्टी लिए लम्बे वक्त से अनुपस्थित रहना अध्यापिका को पड़ गया भारी डीईओ ने किया सस्पेंड।

बढ़ रहे आंकड़े को देखते हुए गांव में प्रशासनिक टीम कैंप की हुई है गांव में डॉक्टरों की भी टीम मौजूद है वही जिले में एक टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है लगभग 12 लोगों को हिरासत में लेकर सिवान पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस करे छापेमारी, जिलाधिकारी व एसपी करे मॉनिटरिंग

ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि मौतों का कारण जहरीली शराब है  हालांकि जिला प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है ताकि सही कारणों का पता चल सके कई गांवों में पुलिस छापेमारी की जा रही है वही गांव में जांच टीम पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है इस पूरे मामले में भगवानपुर थाना अध्यक्ष सहित दो चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे की मांग।

खुद सीवान के जिलाधिकारी और एसपी इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

छपरा में 6 और सीवान में 20 मौत की पुष्टि

बिहार के छपरा में भी जहरीली शराब का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है बीती रात मसरख के पिलखी निवासी प्रदीप शाह की मौत इलाज के लिए पटना जाने के क्रम में हो गई मृत्यु की संख्या यहां आधिकारिक रूप से अब तीन बताई जा रही है

सीवान में 20 और छपरा जिले में 6 की मौत हुई है
जहरीली शराब से अब तक कुल 26 लोगो की मौत हुई है बिहार के छपरा जिले के मसरख में पहले भी शराब कांड हुआ था जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *