बद्रीनाथ धाम में श्राद्ध पक्ष में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में आई भारी गिरावट भारी बारिश के बाद खस्ताहाल रोड बनी वज़ह।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ बदरीनाथ में श्राद्ध पक्ष में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी आई है लगातार हो रही बारिश और आपदा और राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से समस्या बढ़ती जा रही है। पितरों का तर्पण और पिंडदान कराने के लिए पिछले वर्षों के मुकाबले अब तक आधे से भी कम श्रद्धालु बदरीनाथ धाम आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में हुए करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी के रडार पर है 17 कालेज जल्द होगी बड़ी कार्यवाही।

श्राद्ध पक्ष के दौरान पिंडदान और तर्पण करने के लिए बदरीनाथ में इस साल पिछले साल के मुकाबले आधे से भी कम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस वर्ष लगातार हो रही बारिश आपदा, भूस्खलन व बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति का असर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति का असर बदरीनाथ धाम की यात्रा पर दिखाई दे रहा है। बदरीनाथ धाम में श्राद्ध पक्ष से द्वितीय चरण की यात्रा का आरंभ माना जाता है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान कराने बद्रीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें 👉 यहां हुई रूह कंपा देने वाली घटना 3 बच्चों को मौत के घाट उतार कर मां ने फांसी लगाकर करली अपनी जीवनलीला समाप्त।

इसके बाद से धाम में आने वाले यात्रियों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगता है। इस वर्ष श्राद्ध पक्ष शुरू हो गया हैं लेकिन अब तक श्रद्धालुओं की संख्या में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है। ब्रह्मकपाल के तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि इस बार बरसात में हुई टूट-फूट का असर यात्रा पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां यात्रियों से भरी बस पलटी 2 लोगों की हुई मौत कई घायल।

पिछले साल श्राद्ध पक्ष के दौरान हर दिन एक हजार से अधिक श्रद्धालु पिंडदान और तर्पण करवाने आए थे। इस वर्ष अब तक हर दिन चार से पांच सौ लोग ही पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि धीरे-धीरे मौसम सामान्य होने पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *