हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राजकीय महाविद्यालय भत्रोजखान का नौवां वार्षिकोत्सव एवम पुरुस्कार वितरण समारोह।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/  राजकीय महाविद्यालय भत्रोजखान का 9वा वार्षिकोत्सव एवम पुरुस्कार वितरण समारोह हर्षोलास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो सीमा श्रीवास्तव के संरक्षण एवम कार्यक्रम समारोहक डॉ केतकी तारा कुमैय्या के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आनंदी बधानी ,ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट रही। साथ ही कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों ने जैसे डॉ दीप , राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सदस्य , विपिन पंत , अध्यक्ष शिक्षक अभिभावक संघ, विपिन कुमार पीटीए उपाध्यक्ष, दिनेश जोशी ,सामाजिक कार्यकर्ता, ललित करगेती, डीएनपी प्रबंधक , कैलाश करगेती ,इत्यादि ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा पुलिस के थाना भतरौजखान ने चलाया सत्यापन अभियान।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सारिणी के अनुसार मुख्य अतिथि का स्वागत कलश यात्रा एवम बैज अलंकरण द्वारा किया गया तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों से दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन प्राचार्य प्रो सीमा द्वारा दिया गया जिसमे उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए आशीर्वचन दिए ।
इसके बाद समारोहक डॉ केतकी द्वारा कॉलेज की वार्षिक आख्या का वाचन किया गया जिसमे कॉलेज के इतिहास के साथ साथ कॉलेज में संचालित अकादमिक एवं विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत ब्योरा दिया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ रूपा, डॉ पूनम, डॉ रविन्द्र द्वारा अपने अपने विभागीय परिषद की आख्या वाचन की तथा ई ग्रन्थालय विशेषज्ञ भूपेंद्र द्वारा पुस्तकालय आख्या वाचन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा,काँग्रेस पार्टी ने खूँट-धामस क्षेत्र में जय भारत सत्याग्रह यात्रा के द्वारा, ग्रामीण जनता के समक्ष नुक्कड़ सभा के माध्यम से केन्द्र एंव प्रदेश भाजपा सरकार की संविधान विरोधी निर्णयों को रखा।

इसी क्रम में पुरुस्कार वितरण समारोह में 5 श्रेणियों में पुरुस्कार वितरित किए गए

सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी (अकादेमिक श्रेणी )
लता/ बीए तृतीय स्तर
दीपा/ बीए द्वितीय स्तर
. सुनीता आर्या/बीए प्रथम स्तर

एनएसएस सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी
1. प्रकाश चंद्र/बीए तृतीय वर्ष

सांस्कृतिक उत्कृष्ट प्रदर्शन
विशाल भारती/ बीए तृतीय वर्ष

महाविद्यालय उत्कृष्ट प्रदर्शन. सुनीता आर्या/ बीए द्वितीय वर्ष

विशेष सहयोग
. चित्रा लखचौरा/ पूर्व छात्रा

इसी के साथ छात्र संघ पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में एवं नव संवत्सर का स्वागत करते हुए किरण पांडे ने महिषासुरमर्दिनी कों सामार्पित स्वागत नृत्य किया। वही इसके बाद यशोदा ने सारे जहा से अच्छा के संस्कृत संस्करण गीत प्रस्तुत किया । नृत्य प्रस्तुतियों में कुमाऊनी शैली में लक्ष्मी, किरन पांडे, सरिता सत्यवाली , बरखा रौतेला ,अंजली दिव्या ने एकल एवम युगल नृत्य प्रस्तुत किए। वही भारत में अनेकता में को प्रदर्शित करते हुए अंजली एवम दिव्या ने पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत किया वही बबिता , उमा एवम पूनम ने राजस्थानी घूमर प्रस्तुत किया । छात्रा सुनीता ने बेटियां नामक कविता सुनाई वही सुनीता बीए द्वितीय वर्ष ने कुमाऊनी गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में मुख्य अतिथि आनंदी बधान द्वारा आशीर्वचन देते हुए ब्लॉक प्रमुखों को हर कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए प्रेरित किया ताकि समन्वय स्थापित कर कॉलेज का विकास किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली में सम्मानित होगी पंचायती राज पुरुस्कार से, पोखरी की ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी।

इसके बाद अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अपने अपने संदेश दिए गए।अतिथि डॉ दीप रेखरी द्वारा सभी विद्यार्थियों को अपने पैशन को जीविकौपर्जन बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसी क्रम में दिनेश द्वारा महाविद्यालय को हर स्तर पर समर्थन देने की बात कही गई, पीटीए अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम द्वारा छात्रों का मनोबल बढ़ाया गया ,डीएनपीपी प्रबंधक ललित करगेती द्वारा महाविद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया, कैलाश द्वारा पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग एवम अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा देने का लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का समापन झोड़ा नृत्य से हुआ जिसमे विद्यार्थियों के साथ ही मुख्य अतिथि एवम गणमान्य अतिथियों के साथ ही कॉलेज स्टाफ भी जुड़ा।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होने गांव आए, दो युवकों की जंगल की आग बुझाने में, झुलस कर हुई दर्दनाक मौत।

कार्यक्रम के सफल सम्पादन में आयोजन समिति सदस्य डॉ रूपा, डॉ पूनम, डॉ रविन्द्र,तकनीकी समिति सदस्य शुभम एवम भूपेंद्र सिंह एवम सहायक समिति में गिरीश, अरूण,रोहित , जगदीश रहे। साथ छात्र छात्राओं में , चित्रा लखचौरा, रूपा,दीपक चंद्र, कोमल मठपाल,शिवांश, कोमल ,आनंद ,नेहा ,सुनीता , दीपिका ने अपना सक्रिय सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *