उतराखंड के इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का मौसम विभाग ने किया यलो अलर्ट जारी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिसके चलते अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉 द्वाराहाट, कुमाऊं के प्रसिद्ध स्याल्दे बिखोती मेले का हुआ आगाज, पहले दिन बट पूजा नौज्युला दल ने भेटा ओढ़ा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज और कल यानी 15 और 16 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली के साथ ही पिथौरागढ जिले में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड, धर्म नगरी हुई शर्मशार, कलयुगी कपूत ने किया अपनी मां से दुष्कर्म।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 और 18 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर के साथ ही पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन से साथ हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉 सोमेश्वर, थॉट फाउंडेशन द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किया गया बीआरसी क्विज व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने लिया भाग।

इन दो दिन बारिश वाले जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान

15 और 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 व 21 डिग्री रहेगा। 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 21, 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *