बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी का मामला मुख्य आरोपी हुआ गायब मोबाइल भी आ रहा है लगातार बंद।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गायब हो गया है। अब तक मुख्य आरोपी का पता नहीं चल पाया है। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। निलंबन के बाद उसे बीकेटीसी के जोशीमठ आफिस भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉रूद्रप्रयाग जिले के काकड़ागाड़ स्थिति अंग्रेजी शराब की दुकान में खुलेआम हो रही है ओवरराइटिंग, लोगों की बार-बार शिकायतों के वावजूद भी मुकदर्शक बना है आबकारी विभाग।

परन्तु वहां पर भी उसने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई।

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी विवाद में मुख्य आरोपी गायब

बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि प्रमोद नौटियाल से निलंबन के बाद संपर्क नहीं बन पाया है। उसका मोबाइल बंद है और वो कार्यालय भी नहीं आया। उन्होंने ये भी बताया कि प्रमोद का अवकाश भी स्वीकृत नहीं किया गया था।

भैरव सेना के आरोप अध्यक्ष ने किया इनकार

चढ़ावा चोरी मामला सामने आने पर प्रमोद नौटियाल ने छुट्टी डाल दी थी। लेकिन इसे मजूंरी नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में ओयो होटल में रातभर बंधक बनाकर 13 वर्षीय नाबालिग के साथ 5 दरिदों ने किया गैंगरेप।

इससे पहले भैरव सेना ने प्रमोद नौटियाल के माध्यम से बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पर चढ़ावा चोरी का आरोप लगाया था। कहा गया था कि प्रमोद अध्यक्ष का निजी सहायक है। हालांकि हेमंत द्विवेदी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

20 से 25 लैपटॉप भी गायब

इसके साथ ही खबरों की माने तो 10-12 सालों में लगभग 20 से 25 लैपटॉप का रिकॉर्ड भी स्टॉक रजिस्टर में नहीं मिला है। बीकेटीसी की माने तो अगर किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई गई तो उसको लेकर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉थराली, एक महीने पहले बनी पटवारी चौकी की दीवार गिरी भर-भराकर दीवार गुणवत्ता पर खड़े हो रहे हैं सवाल।

फिलहाल जांच एजेंसियां प्रमोद नौटियाल की भूमिका के साथ उनके संपर्कों की जांच कर रही हैं। उनके बीते कुछ सालों के वित्तीय लेन-देन और जीवनशैली आदि की भी जांच हो रही है। अभी इसको लेकर पुलिस की तरह से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *