रुद्रपुर/ ऊधम सिंह नगर जिले से एक बेहद शर्मनाक दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। रुद्रपुर में इंसानियत और रिश्तों को तार-तार करते हुए 5 युवकों ने एक 13 वर्षीय मासूम नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया है।
आरोपियों ने एक ओयो होटल में इस खौफनाक सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश है।
कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक 13 साल की इस नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर रुद्रपुर स्थित एक ओयो होटल में ले गए। होटल के कमरे में ले जाने के बाद आरोपियों ने साजिश के तहत बच्ची को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। इस कोल्ड ड्रिंक में पहले से ही कोई नशीला पदार्थ मिलाया गया था।
कोल्ड ड्रिंक पीते ही नाबालिग बेसुध हो गई और बेहोशी की हालत में चली गई।
पूरी रात बंधक बनाकर की दरिंदगी
बच्ची के बेहोश होने के बाद पांचों दरिंदों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने बेसुध हालत में नाबालिग के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। आरोप है कि इन हैवानों ने पूरी रात बच्ची को होटल के कमरे में बंधक बनाए रखा और उसके साथ खौफनाक वारदात को अंजाम देते रहे। पुलिस कार्रवाई की मांग तेज इस दिल दहला देने वाली घटना के सामने आने के बाद से लोगों में भारी गुस्सा है।
एक 13 साल की बच्ची के साथ 5-5 लोगों द्वारा ओयो होटल में इस तरह की दरिंदगी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और होटलों की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल और सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की जा रही है।