देहरादून/उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है और लोग असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं इसी बीच हादसे की खबर देहरादून से आ रही है।हरिद्वार से डोईवाला की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। पहले एक महिला को टक्कर मारी उसके बाद पीआरडी के जवान को छिद्दरवाला में टक्कर मारी। उसके बाद कार को चालक ने डोईवाला की ओर दौड़ा दिया। जहां लालतप्पड़ में शेरगढ़ रोड पर एक महिला को रौंद दिया।
जिसमें शेरगढ़ की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार की ओर से आ रही इस कार ने पहले छिद्दरवाला के समीप दो लोगों को टक्कर मारी। जिसमें एक पीआरडी जवान और एक महिला को टक्कर मारी इसके बाद डोईवाला की ओर कार भगा दी।
जब यह कार लालतप्पड़ के समीप पहुंची तो चालक ने कार को शेरगढ़ की ओर मोड़ दिया। जिसके बाद गुरुद्वारे के समीप खेत से आ रही एक महिला को भी रौंद डाला। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शेरगढ़ गांव की कुसुम देवी पत्नी रामदयाल उम्र 58 वर्ष को रौंद दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने पर डोईवाला कोतवाली में तहरीर दी है। डोईवाला कोतवाल प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि छिद्दरवाला में जिन दो लोगों को टक्कर मारी थी वो सभी लोग ठीक हैं लेकिन शेरगढ़ निवासी एक महिला की टक्कर के बाद मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर गिरफ्तार करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।