23 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में अभी तक 15 लाख 85 हजार से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं हर रोज औसतन चार हजार के आसपास भक्त दर्शन करने के लिए केदारनाथ पहुंच रहे हैं हालांकि पिछले साल की तुलना में यात्रियों की संख्या में कमी आई है इस बार 23 अक्टूबर को भैया दूज के पर्व पर धाम के कपाट बंद होने हैं ऐसे में स्थानीय लोगों को उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉 22 तारीख को गंगोत्री और 23 को भैयादूज के दिन शीतकाल के लिए बंद होंगे यमनोत्री नाम के कपाट।

कि शेष बचे हुए दिनों में धाम आने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी

23 अक्टूबर को भैया दूज पर बंद होंगे केदारनाथ के कपाट।

केदारनाथ धाम के कपाट दीपावली के दो दिन बाद भैया दूज के पावन पर्व पर 23 अक्टूबर को बंद होंगे पिछले साल की यात्रा की तुलना में इस बार कपाट पहले बंद हो रहे हैं जबकि पिछले साल की तुलना में यात्री भी कम पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में आज झमाझम बारिश के साथ ठंड देगी दस्तक इन जनपदों में होगी बारिश।

पिछले साल पूरे सीजन के दौरान 19 लाख के आस पास भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन किए थे और इस वर्ष अभी तक 15 लाख 85 हजार से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं।

 करीब 25 दिन की यात्रा है शेष

आंकड़ों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिछले साल की यात्रा का रिकॉर्ड नहीं टूटेगा केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में लगभग 25 दिन का समय शेष बचा हुआ है ऐसे में यही उम्मीद की जा रही है कि इन 25 दिनों में एक लाख भक्त केदारनाथ धाम पहुंचेंगे यदि बचे हुए दिनों में एक लाख भक्त पहुंचते हैं तो यात्रियों का आंकड़ा लगभग 17 लाख हो जाएगा हालांकि जिस हिसाब से इन दिनों यात्री आ रहे हैं उससे नहीं लगता है।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली में कुमाऊनी भाषा साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन।

कि इस बार 17 लाख का आंकड़ा पार हो पाएगा

हेली सेवाओं के लिए यात्रियों की
कमी

धीरे-धीरे गौरीकुंड से घोड़े-खच्चर, मजदूर आदि भी वापस लौटने शुरू हो गए हैं धाम के लिए संचालित हो रही हेली सेवाओं के पास भी इन दिनों सवारियों की कमी है सवारियों की कमी का कारण बढ़ा हुआ हेली किराया भी हो सकता है फिलहाल स्थिति जो भी हो यात्रा जिस तरह से चलनी चाहिए थी उस तरह से नहीं चल रही है गाड़ियों की भीड़ भी कम है धाम पहुंच रहे यात्रियों को सुबह से शाम तक आसानी से बाबा केदार के दर्शन हो रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *