उत्तराखंड में आज झमाझम बारिश के साथ ठंड देगी दस्तक इन जनपदों में होगी बारिश।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में मानसून वापसी के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है नैनीताल जिले के कुछ क्षेत्रों में मध्यम बारिश के साथ मंगलवार सुबह से ही झमाझम बरसात हो रही है जिससे तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को देहरादून और राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश ने बढ़ते तापमान से आंशिक राहत दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली में कुमाऊनी भाषा साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन।

देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा हालाकि सोमवार को हुई हल्की बारिश ने इसे कुछ डिग्री लुढ़का दिया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/ गरज के साथ बौछारें पड़ने और राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/ गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में आज शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां दिन दहाड़े हुई फायरिंग में 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार, बहन की शादी टूटने से आहत युवक लेना चाहता खूनी बदला।

सोमवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई जबकि देहरादून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31.5 डिग्री सेल्सियस और 23.9 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 36.1 डिग्री सेल्सियस और 25.5 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में 25.3 डिग्री सेल्सियस और 13.8 डिग्री सेल्सियस, और नई टिहरी में 24.1 डिग्री सेल्सियस और 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी देहरादून में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बादल छाए रहने/हल्की बारिश होने की संभावना है। देहरादून में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *