हीटवेव और बारिश को लेकर मौसम विभाग के निर्देशक ने विडियो ज़ारी कर दीया ताजा अपडेट।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ मंगलवार को मौसम विभाग ने मौसम और हीटवेव को लेकर मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने मौसम वीडियो बुलेटिन जारी करते हुए 19 जून से मौसम परिवर्तन होने की बात कही है मौसम वैज्ञानिक सिंह ने कहां की 19 जून को राज्य में मौसम में खासा परिवर्तन होगा साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक हीट वेव की संभावना कम होगी जिससे तापमान भी कम रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में फिजुल में बांट डाली अपात्र किसानों को करोड़ों की किसान सम्मान निधि जांच में हुआ पर्दाफाश।

परन्तु 19 जून से मौसम परिवर्तन होने के बाद राज्य में थंडरस्टॉर्म की संभावना पहाड़ से लेकर कुछ मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिलेगी
मौसम पूर्वानुमानः
राज्य के सभी जिलों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है।

चेतावनी— राज्य के देहरादून, पौडी, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल तथा चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने झक्कड़ (60-70 किमी/ घंटा से बढ़कर 80 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉 रिजर्व बैंक ने इस बैंक के खिलाफ उठाए सख्त कदम रद्द किया बैंकिंग लाइसेंस

राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली बामेश्वर के साथ ही पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टिः झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभाउना है। राज्य के टिहरी तथा अल्मोड़ा जिलो में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने हवाएं (40-50 किमी./घंटा) चलने की संभावना है। राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बारिश के लीव से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना।

राज्य के देहरादून मे मौसम पूर्वानुमानः
आसमान में आंशिक रूप से आमतौर पर बादल छाये रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉 पहले भी हो चुकी है एसी घटना, मुख्य वन संरक्षक बोलें में भी बाल-बाल बचा हूं।

कुछ क्षेत्रों में अपराहन / सांय से हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने झक्कड (60-70 किमी./ घंटा से बढ़कर 80 किमी./घंटा) चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41°C के लगभग रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *