केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बना ढाबा टुटा मलवे में दबे 7 श्रद्धालु।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ केदारनाथ धाम के पैदल यात्रा मार्ग पर सोमवार देर शाम एक कच्चा ढाबा अकस्मात टूटने से उसमें खाना खा रहे तीर्थयात्री ढाबे के मलवे में दब गए। राहत दलों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें 👉 आईएफएस अधिकारियों पर की गई कार्यवाही वापस लेने की मांग।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने मंगलवार को बताया कि केदारनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचे सोनीपत हरियाणा निवासी समीर द्वारा देर रात आपदा कंट्रोल प्रबंधन को सूचित किया गया कि यात्रा पड़ाव मीठा पानी के नजदीक एक कच्ची दुकान (ढाबा) अचानक टूट गया है। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दुकान के अंदर मलबे में दबे सभी घायल व्यक्तियों को एमआरपी गौरीकुंड लाई।

यह भी पढ़ें 👉 होटल के कमरे में मिली लाश।
जहा डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल व्यक्तियों को टीम द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर भेज दिया गया है। रजवार ने बताया कि हादसे में निकान्त यादव उम्र 14 वर्ष पुत्र शिव सिंह यादव, रीना यादव उम्र 36 वर्ष पत्नी शिव सिंह यादव, रेखा यादव उम्र 35 वर्ष पत्नी प्रताप सिंह, आराध्य यादव (13) पुत्र प्रताप सिंह, श्रेयांश पुत्र उम्र 13 वर्ष प्रताप सिंह, कार्तिक यादव उम्र 09 वर्ष पुत्र शिव सिंह, सभी मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं और उज्ज्वल भाटिया फरीदाबाद (हरियाणा) को घायल अवस्था में हायर सेंटर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *