दो-दो जगहें बोटर लिस्ट में नाम होने के चलते कोर्ट ने इन पंचायत सदस्यों की शपथ पर लगाई रोक।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि टिहरी

टिहरी/ टिहरी जिले में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव परिणामों के बाद विवाद गहराने लगा है। जिला पंचायत वार्ड 34 चिलेडी और जौनपुर विकास खंड के क्षेत्र पंचायत वार्ड 25 बिच्छू से निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण पर जिला जज अमित सिंह सिरोही की अदालत ने रोक लगा दी है।
कोर्ट ने पाया कि दोनों निर्वाचित सदस्यों के नाम दो-दो जगह मतदाता सूची में दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर जिले के कपकोट विकास खंड में भी भारी बारिश के चलते मकान टूटने व जनहानि होने की खबर प्रशासन मौके पर।

इसी आधार पर अदालत ने शपथ ग्रहण रोकने का आदेश जारी किया है। इस मामले पर अगली सुनवाई 11 सितंबर 2025 को होगी।

कैसे हुआ मामला शुरू

शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण होना था जबकि 1 सितंबर को जिला पंचायत सदस्यों का। लेकिन टिहरी जिले के कीर्तिनगर विकास खंड के जिला पंचायत वार्ड 34 से निर्वाचित उत्तम सिंह के खिलाफ प्रतिद्वंद्वी कमलेश सिंह ने जिला न्यायालय में याचिका दायर की।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली के मोपाटा में अतिवृष्टि से हुए नुकसान के बाद तहसील प्रशासन की टीम पहुंची मौके पर, घटना स्थल पर लापता लोगों की खोजबीन शुरु।

याचिका में कहा गया कि उत्तम सिंह का नाम ग्राम पंचायत मालगढ़ी और नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला (वार्ड 11) दोनों जगह की मतदाता सूची में शामिल है।

जौनपुर विकास खंड का विवाद

इसी प्रकार जौनपुर विकास खंड के क्षेत्र पंचायत वार्ड 25 बिच्छू से निर्वाचित कल्पना देवी के खिलाफ उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। प्रियंका का कहना है।

यह भी पढ़ें 👉 गर्मपानी, 10 दिन तक लगातार अस्पताल से गायब रहते हैं डॉक्टर साहब, उपस्थिति रजिस्टर में रोज अदृश्य ताकत आकर कर रही थी उनके हस्ताक्षर।

कि कल्पना देवी का नाम मसूरी नगर पालिका की मतदाता सूची में भी दर्ज है।

अगली सुनवाई तक शपथ पर लगा ग्रहण

कोर्ट ने दोनों ही मामलों में याचिकाओं को गंभीर मानते हुए आदेश दिया कि अगली सुनवाई 11 सितंबर तक दोनों निर्वाचित सदस्य शपथ नहीं ले पाएंगे। इस फैसले के बाद टिहरी जिले की पंचायत राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *