उत्तराखंड में यहां लीसा तस्करी का तस्करों ने खोजा अनोखा तरीका, लीसे से भरा इंडियन ऑयल का टैंकर पकड़ा वन विभाग ने।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल:-

रामनगर/ यहां लीसे की अनोखे अंदाज में तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है यहां लीसे से भरा इंडियन आयल का टैंकर पकड़ा गया है। पुष्पा फिल्म आप सभी ने देखी होगी जिसमे अभिनेता लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी दुध के टैंकर से करता है परन्तु पकड़ मे नही आता लेकिन कुमाऊं मे ठीक इसके विपरीत तेल के टैंकर मे लीसा तस्करी हो रही थी जिसे वन विभाग द्वारा रामनगर मे पकड़ लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 : बाबा रामदेव के खिलाफ राजस्थान की कोर्ट ने दिए धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज करने के निर्देश।

प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर वन प्रभाग के दिशा निर्देशन मे चैकिंग के दौरान बेलगड़ गेट से पकड़े गए इंडियन आयल का लीसे से भरे टैंकर से कई गाड़ियों की नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। इस टैंकर मे लीसा रखने के लिये अलग अलग कई कैबिन भी बने है।

यह भी पढ़ें 👉 : उतराखंड में यहां खेतों में काम कर रही महिलाओं के सामने अचानक आ धमका बाघ, मची अफरातफरी।

वन क्षेत्राधिकारी शेखर तिवारी ने बताया की इंडियन आयल का टैंकर से लीसे की चोरी पकड़ी गयी है जिसकी जाँच कुमाऊ भर में की जाएगी लीसा तस्कर को पकड़ने की कार्यवाही मे विभाग जुटा हुआ है गाड़ियों के नंबर की कई प्लेट इस टैंकर से बरामद हुई है रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर बेलगड़ गेट से इस टैंकर को पकड़ा गया है। अन्य जानकारियां अभी जुटाई जा रही है जल्दी ही वन विभाग बड़ा खुलासा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *