उत्तराखंड में यहां सेक्स रेकेट का हुआ भंडाफोड़, 3 महिलाओं सहित 9 लोग गिरफ्तार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उधमसिंहनगर

रुद्रपुर/ उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह की तीन महिला सहित 09 लोगो को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉 कुमाऊं मंडल के लिए मौसम विभाग ने फिर से बुलेटिन जारी करके किया भारी बारिश का अलर्ट जारी।

साथ ही 05 पीड़ितों को भी रेस्क्यू कर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसएसपी ऊधम सिंह नगर के आदेश पर एंटी ह्यूमन ट्रेफ़िकिंग सेल प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ रविवार को थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत अनैतिक व्यापार को लेकर छापेमारी की।

यह भी पढ़ें 👉 यहां पूर्व फौजी ने खेला खूनी खेल, परिवार के 5 लोगों की करदी निर्मम हत्या, मृतकों में 6 महीने का मासूम भी सामिल।
छापेमारी में एक महिला द्वारा अपने घर में देह व्यापार संचालित करना पाया गया। छापेमारी में पुलिस टीम को घर के कमरों के अंदर कुछ महिला व पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। टीम ने देह व्यापार के आरोप में 06 पुरुषों व 03 महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत में रिश्ते हुए तार-तार दादा ने 5 वर्षीय मासूम पोती के साथ किया दुष्कर्म।

साथ ही मौके से 6500 रुपये की नगद व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई हैं। इधर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना ट्रांजिट कैम्प में संबंधित धाराओं के अंतर्गत अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में मामला पंजीकृत किया। वही टीम ने 05 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू कर उन्हें उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *