यहां पूर्व फौजी ने खेला खूनी खेल, परिवार के 5 लोगों की करदी निर्मम हत्या, मृतकों में 6 महीने का मासूम भी सामिल।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

अंबाला/ नारायणगढ़ में जमीन विवाद को लेकर रविवार रात एक पूर्व फौजी ने घर में कत्लेआम कर दिया। गांव रतोर में आरोपी ने अपने भाई, भाभी, उनके बच्चों के साथ ही मां को मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें 👉 यहां सुबह-सुबह हुई 2 बसों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत 4 लोगों की मौत 60 लोग घायल।

मृतकों में एक छह माह का मासूम भी शामिल है। आरोपी यही नहीं रुका इसके बाद उसने सभी के शवों को भी जलाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉 यहां बंद कमरे में सड़ती रही 14 वर्षीय युवक की लाश, मां और बहन समझ रही थी जिंदा।

मृतकों की पहचान हरीश उम्र 35 वर्ष उनकी पत्नी सोनिया उम्र 32 वर्ष उनकी मां सरोपी उम्र 65 वर्ष बेटी यशिका उम्र 5 वर्ष और बेटे मयंक उम्र 6 माह के तौर पर हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 घूसखोर वन क्षेत्राधिकारी के साथ ही उसके दो हमराह भी हुए सस्पेंड, कुछ दिन पहले वायरल हुआ था घूस लेने का वीडियो।

देर रात हुई सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल समेत एसपी रात तीन बजे मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *