रुद्रप्रयाग, यहां 19 वर्षीय लड़के ने 13 वर्षीय नाबालिग को भगा कर ली शादी, सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को लगा पाता।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग/ यहां एक 19 साल के लड़के ने 13 साल की नाबालिग को भगाकर शादी कर ली जबकि नाबालिक लड़की कक्षा 9 में पढ़ती है, परिवार वालो को शादी का पता सोशल मीडिया के माध्यम से लगा। दरअसल लड़के और लड़की ने शादी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। मामला अब पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पुलिस लड़की को वापस ले आई है।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, कक्षा 11 में पढ़ने वाली नाबालिग ने दिया स्वस्थ बेटी को जन्म पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी को किया गिरफतार।

लड़के को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को नाबालिग बच्ची और आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।मामला रुद्रप्रयाग जिले के जखोली क्षेत्र का है 3 फरवरी को यहां रहने वाला 19 वर्षीय लड़का 13 साल की नाबालिग को अपने साथ भगा ले गया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था अब दोनों ने शादी कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां बर्तन साफ करने वाले जूने से शौचालय की सीट को साफ करवाती है प्रधानाध्यापिका।

प्रेमी ने शादी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसके बाद 6 फरवरी को लड़की के परिजनों ने पटवारी को सूचना दी। पटवारी ने 7 फरवरी को जिलाधिकारी सौरभ गहरवार से मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरण करने की मांग की। जिसके बाद शुक्रवार 9 फरवरी को मामला रेगुलर पुलिस रुद्रप्रयाग के पास आया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस लड़की को लड़के के पास से वापस ले आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *