रुद्रप्रयाग, महिला पीआरडी जवान ने युवा कल्याण अधिकारी पर कपड़े फाड़ने सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए कोतवाली में की शिकायत दर्ज।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग/ अक्सर विवादों में रहने वाले रूद्रप्रयाग के युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी पर एक बार फिर से संगीन आरोप लगे हैं। पीआरडी की महिला जवान ने उन पर अभद्रता, गाली गलौज के साथ ही कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें 👉 गढ़वाल मंडल में आज कमर्शियल वाहनों का रहेगा चक्का जाम।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
महिला का आरोप है कि वे रूद्रप्रयाग विकास भवन स्थित युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में पीआरडी जवानों को मिलने वाले कुछ सामान ले गई थी जो सभी को मिल रहा है लेकिन उन्हें नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने लिखित में सामान की मांग की। जब सामान नहीं मिला तो वे युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी के कार्यालय में गई। महिला ने आरोप लगाया कि युवा कल्याण अधिकारी ने महिला के साथ बतमीजी, गालीगौच की और उनके कपड़े फाडे इसके बाद महिला ने रूद्रप्रयाग कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉 भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय आध्यात्मिक प्रवास पर मंगलवार को द्वाराहाट पहुंचे।

उधर मामले में युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने सभी आरोपों को निराधार व बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा उक्त महिला पर पहले से विभागीय कार्यवाही चल रही है विभागीय कार्यवाही से बचने के लिए लिए साजिशन इन्होंने इस तरह के आरोप लगाये हैं। अब सच क्या है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *