गढ़वाल मंडल में आज कमर्शियल वाहनों का रहेगा चक्का जाम।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आह्वान पर 29 अक्टूबर को गढ़वाल क्षेत्र में सभी कमर्शियल वाहनों का चक्का जाम रहेगा। 27 अक्टूबर को परिवहन सचिव के साथ हुई बैठक में परिवहन कारोबारियों की 6 मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया गया था। लेकिन मुख्य रूप से गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर शुरू करने की मांग पर कोई भरोसा नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें 👉 भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय आध्यात्मिक प्रवास पर मंगलवार को द्वाराहाट पहुंचे।

इसके अलावा ऋषिकेश स्थित एआरटीओ कार्यालय में भी एटीएस शुरू करने के संबंध में परिवहन सचिव ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। जिसके चलते परिवहन कारोबारियों ने पूर्व में घोषित कमर्शियल वाहनों का चक्का जाम करने का कार्यक्रम यथावत रखा है।

यह भी पढ़ें 👉 भतरौजखान, एसओजी व पुलिस ने सुबह-सुबह दबोचे गांजा तस्कर 8 लाख से अधिक कीमत का 32,910 किलोग्राम गांजा किया बरामद।

उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि इस संबंध में टीजीएमओ कार्यालय में कमर्शियल वाहनों की यूनियनों के साथ बैठक हो गई है। बैठक में चक्का जाम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *