रानीखेत, खस्ताहाल राजकीय चिकित्सालय को लेकर कांग्रेस का अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन, स्थिति में 15 दिन के अंदर सुधार न होने पर अनशन की धमकी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

 रानीखेत/ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया और संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने की मांग की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज तय कार्यक्रम के तहत गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय परिसर में चिकित्सालय की बदहाली के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां बिजली के पोल को उखाड़ते हुए, स्कूल बस चढ़ी डिवाइडर पर, बस में 30 बच्चे थे सवार।

इस बीच कांग्रेस जनों ने मौजूदा भाजपा सरकार पर चिकित्सालय को चिकित्सा संसाधन विहीन बनाकर बर्बाद करने का आरोप लगाया।बाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कहा गया कि पूर्व में भी मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी ज्ञापन द्वारा चिकित्सालय की समस्याओं से अवगत कराया गया था परनू समस्याओं का अबतक संज्ञान न लेना दुखद है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां दरोगा को ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर कर दी जमकर धुनाई, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, कमिश्नर ने दरोगा को किया सस्पेंड, पढ़िए क्या है पूरा मामला।

धरना प्रदर्शन नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट की अगुवाई में किया गया जिसमें पी.सी.सी. सदस्य कैलाश पाण्डे, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, नगरपालिका अध्यक्ष कल्पना आर्या, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, व्यापार मण्डल महासचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, एस.सी. जिलाध्यक्ष ललित आर्या, कंचन आर्या, विश्व विजय सिंह माहरा, हरीश राम आर्या,

यह भी पढ़ें 👉 द्वाराहाट, विधायक मदन बिष्ट सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मामला अधिकारी द्वारा विधायक का फोन नही उठाने का है, उतराखंड विधानसभा में भी अधिकारियों की ऐसी ही तानाशाही के मामले उठ चुके है।

व्यापार मण्डल अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी, जिला पंचायत प्रतिनिधि हेमंत रौतेला, चन्दन सिंह बिष्ट, हेमंत मेहरा, हेमंत बिष्ट, ग्राम प्रधान देवेन्द्र सिंह रौतेला, महेन्द्र सिंह डोगरा, विजय तिवारी, दीप उपाध्याय, रवीन्द्र प्रभात सिंह, प्रजापति पाण्डे, पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह बिष्ट, गुड्डू खान, प्रजापति पाण्डे आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *