चम्पावत, स्वच्छ सर्वेक्षण में चम्पावत विधानसभा सभा में ग्राम पंचायत ठांटा और चम्पावत विधानसभा में चौकी ग्राम पंचायत का चयन हुआ।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पुष्कर सिंह बोहरा चम्पावत

लोहाघाट/  स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के तहत पूरे प्रदेश की 15 पंचायतों को उत्कृष्ट ग्राम पंचायत के सम्मान से देहरादून मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत, खस्ताहाल राजकीय चिकित्सालय को लेकर कांग्रेस का अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन, स्थिति में 15 दिन के अंदर सुधार न होने पर अनशन की धमकी।

चम्पावत जनपद की दो ग्राम पंचायतों का चयन उत्कृष्ट स्वच्छ ग्राम पंचायत के लिए लोहाघाट विधानसभा में ग्राम पंचायत ठांटा और चम्पावत विधानसभा में चौकी ग्राम पंचायत का चयन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां बिजली के पोल को उखाड़ते हुए, स्कूल बस चढ़ी डिवाइडर पर, बस में 30 बच्चे थे सवार।

ठांटा के ग्राम प्रधान मोहित पाठक और चौकी के ग्राम प्रधान मोहन चंद्र पांडेय को इन दोनों ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, पेयजल, कूड़ा प्रबन्धन, स्व रोजगार, आँगनबाड़ी, सरकारी स्कूलों में स्वच्छता एवम बेहतरीन कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *