रामनगर, धनगढी नाले में बस ने कुचला कई मोटरसाइकिल सवारों को 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत कई घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रामनगर

रामनगर/आज दि0 11.08.25 को भारी बारिश के कारण धनगढ़ी नाले मे बहुत ज्यादा पानी आने के कारण गर्जिया पुलिसकर्मियो द्वारा वाहनो को धनगढ़ी नाले पर रोका गया था जिसमे कुछ मोटर साइकिले भी थी इसी बीच रामनगर की ओर से आ रही एक बस सं0 UK 04 PA 0422 के चालक द्वारा नाले पर खड़ी

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल, जिले में रामगढ़ से लेकर रामनगर तक फटा राजनीति का बादल सैलाब ब्लाक प्रमुख से लेकर जाएगा जिलापंचायत तक।

05 मोटर साइकिल नं0 UK 04K 1846, HP24C1860, UK18H 9373, UK 04T 1590 तथा UK 04T 7031 को टक्कर मारकर दुर्घटना करते हुए उन्हें कुचल डाला।

 घायलों व मृतकों का विवरण

1- ललित पाण्डे पुत्र बालादत्त पाण्डे नि० दुर्गापुरी विजय टैन्ट हाउस के सभप रामनगर

2- सत्यप्रकाश पुत्र स्व० श्यामलाल नि० जसपुर उधमसिंहनगर नगर घायल है जो उपचाराधीन सी0एच0सी0 रामनगर में

यह भी पढ़ें 👉 शर्मनाक, उत्तराखंड में यहां 3 किशोरों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप करने के बाद नाबालिग को फैंका छत से नीचे।

3- विरेन्द्र शर्मा पुत्र देवीदत्त शर्मा नि० मनिला बिहार चोरपानी रामनगर उम्र 42 वर्ष

4- सुरेन्द्र सिंह पंवार पुत्र विशन सिंह पंवार नि0 गंगोत्री बिहार कानिया उम्र 53 वर्ष को चिकित्सको द्वारा मृत घोषित कर दिया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही अमल मे लायी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *