प्रियंका रायबरेली तो राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

 नई दिल्ली/ उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण सीटों अमेठी और रायबरेली पर गांधी परिवार के ही चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लगभग तय हो गया है। तय हुआ है कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी जबकि राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इसका आधिकारिक फैसला आज होने वाली कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में होगा।
फिलहाल दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर गांधी परिवार से चुनाव लड़ने को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ता लंबे वक्त से मांग कर रहे थे। पार्टी से जुड़े नेता मानते हैं कि अगर राहुल और प्रियंका अमेठी और रायबरेली से लड़ते हैं तो इसका सियासी फायदा पार्टी को अन्य सीटों पर भी होगा।

यह भी पढ़ें 👉पूर्व वन मंत्री हरक सिंह को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार लगने के बाद, वन मंत्री सुबोध उनियाल का बयान आया सामने।

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए उत्तर प्रदेश में सीटों का चयन लगभग तय हो गया है। सोनिया गांधी के चुनाव न लड़ने से खाली हुई रायबरेली की सीट पर प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की बात तय हुई है। सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी ने रायबरेली के लोगों को जो चिट्ठी लिखी थी उसमें इशारों में जिसका जिक्र किया था वो प्रियंका गांधी ही थीं। कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के साथ प्रियंका गांधी की हुई व्यक्तिगत बैठकों में उनको रायबरेली से प्रत्याशी बनाने की बात कही जा चुकी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसका कोई ऐलान नहीं किया गया है। परन्तु चर्चा यही है कि आज होने वाली चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशी चयन प्रक्रिया पर अंतिम मुहर लगेगी। सिर्फ रायबरेली ही नहीं बल्कि पिछले चुनाव में हारी हुई अमेठी सीट पर भी गांधी परिवार से चुनाव लड़ने की योजना बन चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड कांग्रेस के 26 दावेदार हुए बाहर, अब 16 दावेदारों में से होंगे 5 प्रत्याशी घोषित।

पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार अमेठी से राहुल गांधी को ही फिर से चुनावी मैदान में उतारा जा रहा है। दरअसल पिछले चुनाव में राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। अगले कुछ दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा इसे लेकर तमाम तरह की कयासबाजी चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *