रीठागाड़ दगड़ियों संघर्ष समिति के प्रताप नॆगी नॆ लिखा विधायक को खुला पत्र,लगाया क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा– रीठागाड़ संघर्ष समिति कॆ प्रताप नॆगी नॆ अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी कॊ सोशल मीडिया कॆ माध्यम सॆ एक खुला पत्र लिखकर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। इसके बाद जारी बयान में प्रताप नेगी नॆ कहा कि आप कांग्रेस की डबल इंजन की सरकार कॆ समय सॆ इस क्षेत्र कॆ विधायक हैं।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के प्रधान कार्यालय में एमडी को जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज।

आपनॆ भैसियाछाना बिकास खंड व रीठागाड पट्टी कॆ मूलभूत समस्याओं कॆ निराकरण हॆतु आज तक क्या क्या काम किये और क्या क्या योजना लाकर जनता को लाभांवित किया यॆ खुले मंच से बताएं।

यह भी पढ़ें 👉 ऋषिकेश और इंदौर में ट्रेन में मिले शव टुकड़े, महिला की हुई पहचान, हत्या का रहस्य अभी भी कायम।
कहा कि एक बार नहीं तीन बार के विधायक शासनकाल में रीठागाड क्षेत्र के लिए कोई ऐसा काम या कोई जनमुद्दों के लिए पहल जो आपने की हो वो जनता को बताएं।कभी जनता के बीच में आकर रीठागाड़ पट्टी क्षेत्र की किसी जन समस्या के निराकरण के लिए आवाज उठाई तो आप हमारे क्षेत्र की जनता बताइए। उन्होंने कहा कि हां इतना जरूर है कि अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख व शोक में आप आते हैं बाकी जनता के सुख-दुख व अन्य कामों के लिए कभी भी हम लोगों ने आपकी शक्ल नहीं देखी।

यह भी पढ़ें 👉 UPDATE >> अल्मोड़ा अग्निकांड, उपचाराधीन एक और वनकर्मी ने तोड़ा दम।

कहा कि हमको क्षेत्र का बिकास चाहिए हमको क्षेत्र की जन समस्याओं का निराकरण हेतु काम करने वाला नेता चाहिए। भले ही किसी पार्टी का हो क्षेत्र के जन समस्याओं के लिए आवाज उठाने वाला चाहिए। आपकी तरह बड़े बड़े वादे करके जनता के बीच कभी नहीं आने वाले नेता से जनता क्या करें?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *