अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के प्रधान कार्यालय में एमडी को जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ अल्मोड़ा अर्बन को-अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के प्रधान कार्यालय में एमडी को जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज। बैंक के प्रधान कार्यालय में एमडी को जान से मारने की धमकी देने, बैंक पहुंचकर सरकारी काम में बाधा डालने पर हल्द्वानी के एक व्यक्ति पर केस दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 ऋषिकेश और इंदौर में ट्रेन में मिले शव टुकड़े, महिला की हुई पहचान, हत्या का रहस्य अभी भी कायम।
बैंक के एमडी पीसी तिवारी ने तहरीर में बताया कि पूरनपुर नैनवाल, हल्द्वानी निवासी विपिन चंद्र पांडे बैंक संबंधी किसी मामले में वार्ता करने कार्यालय पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉 इन जिलों में आंधी-तूफान और कुछ जगहों पर भारी बरसात का मौसम पूर्वानुमान जारी।

उनके कक्ष में पहुंचते ही उसने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *