पिथौरागढ़, पुलिस ने रुकवाई 15 साल की बच्ची की शादी, दोनों परिवारों ने कानून की जानकारी नहीं होने का हवाला देकर झाड़ा पल्ला।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

गंगोलीहाट/ थाना गंगोलीहाट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए समय पर पहुँचकर रूकवाये फेरे दिनांक 25.04.2023 को बाल विकास अधिकारी गंगोलीहाट द्वारा थाना गंगोलीहाट को समय लगभग 14.30 बजे सूचना दी कि ग्राम जड़तोला चिमटा में एक नाबालिक लड़की की शादी कराई जा रही है। बारात घर पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉 ब्रेकिंग न्यूज, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया बहुत बड़ा हमला, आईडी विस्फोट में 11 जवान हुए शहीद।

उक्त स्थान थाने से लगभग 35 किलोमीटर सड़क मार्ग और लगभग 4 किलोमीटर पैदल था सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँचे जहाँ सात फेरे शुरू होने ही वाले थे। पुलिस टीम ने उक्त शादी को रूकवाया दिया और जन्म प्रमाण पत्रों की जाँच की गयी तो लड़की की उम्र 15 वर्ष 4 महीने होना पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 विगत दिवस अल्मोडा़ में आयोजित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती में सरकारी धन का दुरूप्रयोग होना बेहद चिन्तनीय-विधायक मनोज तिवारी।

दोनों परिवारों की काउन्सलिंग की गयी और उनको बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के सम्बन्ध में कानूनी जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग की शादी कराना अपराध है। दोनों परिवारों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उन्हें कानून की जानकारी नही थी।

यह भी पढ़ें 👉 नौगांव, बड़कोट, पुरोला के सरकारी शराब की दूकानों पर पड़े हैं ताले, अबकारी की मिलीभगत से चार धाम यात्रा मार्ग के होटलों में खुलेआम परोसी जा रही है शराब।

अब वे लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे जिस सम्बन्ध में दोनों परिवारों द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया। पुलिस टीम द्वारा दोनों परिवारों को भविष्य में इस प्रकार का कृत्य करने पर शख्त वैधानिक कार्यवाही करने के सम्बन्ध में हिदायत दी गयी और उक्त बारात को बिना दुल्हन के वापस अपने घर बड़ेना बंगाली भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *