ब्रेकिंग न्यूज, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया बहुत बड़ा हमला, आईडी विस्फोट में 11 जवान हुए शहीद।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है यहां दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला किया गया है। जिसमें 11 जवान शहीद हो गए हैं। दंतेवाड़ा के अरनपुर में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड फोर्स को लेकर जा रहे वाहन पर IED हमला हुआ। शहीद जवानों में 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर शामिल है।हमले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा। यह घटना बेहद दुःखद है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम चरण में है। योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 विगत दिवस अल्मोडा़ में आयोजित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती में सरकारी धन का दुरूप्रयोग होना बेहद चिन्तनीय-विधायक मनोज तिवारी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हमले के बाद पुलिस ने नक्सलियों को घेर लिया है। दोनों के बीच अब भी मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि और फोर्स को बुला लिया गया। राज्य में लम्बे समय बाद नक्सलियों के हमले में इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान शहीद हुए है। ऑपरेशन के लिए जा रहे थे जवान बस्तर के आईजी सुंदरराज ने बताया कि जवान ऑपरेशन पर निकले हुए थे। इसी बीच नक्सलियों ने अरनपुर के पालनार इलाके में जवानों से भरी गाड़ी को आईईडी से उड़ा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी, जिले में एक बार फिर हुआ शराबी गुरुजी का वीडियो वायरल, नशे में चूर होकर पहुंचे स्कूल, सहकर्मियों के साथ की अभद्रता।

मौके पर दो एम्बुलेंस को रवाना किए जाने की खबर है। नक्सलियों के हमले का पैटर्न बिल्कुल भी नहीं बदला है। जब जवान नक्सलियों के इलाके में आए तो घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया।

दो ट्रेनें रद्द

बस्तर में किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर और नाइट एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा नगर के बीचोंबीच आवासीय भवन भवन के छत पर चहलकदमी करने लगे तेंदुए, खौफ में नगरवासी।

ये दोनों यात्री ट्रेनें आज दंतेवाड़ा से आगे किरंदुल नहीं जाएगी। हालांकि किरंदुल से लौह अयस्क लेकर विशाखापट्टनम तक मालगाड़ियों की आवाजाही बरकरार रहेगी। ईको (ईस्ट कोस्ट) रेलवे मंडल ने यात्री ट्रेनों के बंद को लेकर आदेश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *