पिथौरागढ़, पुलिस ने गिरफ्तार किया बुजुर्ग महिला के हत्यारे को, लुटे रुपए व सोने के जेवरात भी किए बरामद।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

 पिथौरागढ़/ पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में नेपाली मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के मुताबिक बीती रात को पिथौरागढ़ के वड्डा में दिल्ली में रहने वाली बुजुर्ग महिला माधवी चिल्कोटी की हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉 श्रीनगर झील में वाटर स्पोर्ट्स का ट्रायल,भविष्य में पर्यटन के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार।

मृतक अपने मकान की मरम्मत के लिए अपने घर पिथौरागढ़ आयी थी। घटना की जानकारी मृतका के भतीजे विशाल राज चिल्कोटी की ओर से वड्डा थाना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के मौसम का हाल इन क्षेत्रों में होगी बारिश तो यहां होगी बर्फबारी।
हत्या का शक मृतका के मकान में बतौर केयर टेकर रह रहे नेपाली मूल के रूपिन्दर पर जताया गया। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आरोपी रूपिन्दर नाथ योगी निवासी ग्राम शेरू वॉर्ड नंबर-नौ जिला मुगु, नेपाल हाल निवासी वड्डा, पिथौरागढ़ को झूलाघाट रोड से आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लूटे गए रुपए और सोने के जेवरात भी बरामद किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *