चम्पावत, ग्रामीणों ने पेयजल योजना निर्माण पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान नहीं लिया तो ग्रामीण करेंगे 2024 में चुनाव बहिष्कार।
चम्पावत, ग्रामीणों ने पेयजल योजना निर्माण पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान नहीं लिया तो ग्रामीण करेंगे 2024 में चुनाव बहिष्कार।
चंपावत/ जिले के बाराकोट विकास खंड के दूरस्थ पडासो शेरा गांव के ग्रामीणों ने 22 लाख रुपए की लागत से गांव के लिए बनी पेयजल योजना निर्माण में ठेकेदार व विभाग पर भ्रष्टाचार करने का गंभीर आरोप लगाया है।
गांव के युवा प्रदीप अधिकारी अर्जुन अधिकारी सहित अन्य लोगों ने बताया गांव के लिए 22 लाख रुपए की लागत से एक वर्ष पहले पेयजल योजना का निर्माण हुआ लेकिन योजना विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार के भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई युवाओं ने कहा हर घर नल हर घर जल योजना के नाम पर गांव में नल तो लगा दिए गए पर जल का कोई पता नहीं है।
उन्होंने कहा राज्य में 10 साल से भाजपा सरकार है परन्तु पडासो शेरा गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ गांव की सड़क पर बरसों से डामरी करण कार्य नहीं हुआ है स्कूल की छत से पानी टपकता है स्कूल का भवन भी जर्जर हो गया हैं पेयजल योजना भ्रष्टाचार की भेट चढ़ चुकी है गांव में समस्याएंओ का अंबार हैं।
जिसके चलते गांव से बड़ी संख्या में पलायन हो रहा है युवाओं ने कहा अगर सरकार व प्रशासन उनके गांव की समस्याओं का समाधान नहीं करती है तथा भ्रष्टाचार में लिप्त लोगो पर भी कार्रवाई नहीं करता तो क्षेत्र के समस्त ग्रामीण 2024 लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री धामी से मामले का संज्ञान लेने की अपील करी है।