बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 30 यात्रियों से भरी बस पल्टी, यात्रियों में मची चीख पुकार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/  ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर धारी देवी मंदिर के नजदीक चमधार में यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस में सवार 30 लोग सवार थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री गंभीर घायल है जबकि अन्य चोटिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉 बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, कार के उपर गिरा पत्थर चालक की मौत।

गंभीर घायल को बेस अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन करके लौट रहे थे। इसी बीच उनकी बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *