अब राशनकार्ड धारकों को मुफ्त में नहीं मिलेंगे चावल सरकार ने नियमों में कर दिया बड़ा बदलाव।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ 2024 के नए नियमों के मुताबिक राशन कार्ड धारकों को फ्री चावल की जगह गेहूं, दालें, और अन्य जरूरी चीजें मिलेंगी। ई-केवाईसी और वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा।2024 में केंद्र सरकार ने राशन कार्ड से जुड़े नए नियम जारी किए हैं जिससे देश के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों के लिए खाद्य वितरण प्रणाली में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 जोशीमठ, हेलंग में भर-भरा के आया पहाड़ी से मलवा सड़क निर्माण में लगे मजदूरों ने भाग कर बचाई अपनी जान।

पहले सरकार राशन कार्ड धारकों को फ्री में चावल प्रदान करती थी परन्तु अब नए नियमों के तहत फ्री चावल की जगह नौ अन्य जरूरी चीजें दी जाएंगी। इस बदलाव का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक अधिक पोषणयुक्त खाद्य सामग्री पहुंचाना है।राशन कार्ड योजना देश के गरीब और बेसहारा नागरिकों के लिए एक पुरानी और लाभकारी योजना है जिसके तहत उन्हें फ्री में राशन मिलता था।

यह भी पढ़ें 👉 बीएसएफ में 15 हजार कांस्टेबलो की बम्पर भर्ती अंतिम तिथि कल जल्द करे आवेदन।

2024 के नए नियमों के मुताबिक अब राशन कार्ड धारकों को चावल की जगह गेहूं, दालें, चना, चीनी, नमक, सरसों का तेल, आटा, सोयाबीन, और मसाले दिए जाएंगे। सरकार का यह निर्णय देश के नागरिकों के खाने में पोषण स्तर को बढ़ाने और उनकी सेहत में सुधार लाने के उद्देश्य से लिया गया है।

 राशन कार्ड की वैधता

यदि आपके पास पहले से राशन कार्ड है तो आपको अपने नजदीकी राशन दुकान में जाकर ई-केवाईसी कराना जरूरी होगा ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आपका राशन कार्ड अवैध घोषित कर दिया जाएगा और राशन प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दून पुलिस ने किया गिरफतार।

सभी राज्यों में राशन लेते वक्त अंगूठे के जरिए सत्यापन अनिवार्य होगा और राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का वेरिफिकेशन भी करना जरूरी होगा।

नए सदस्यों का शामिल होना और मृत व्यक्तियों का नाम हटाना

राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्यों का नाम जोड़ने और मृत व्यक्तियों का नाम हटाने की प्रक्रिया को भी अनिवार्य किया गया है। यह बदलाव सुनिश्चित करेगा कि केवल योग्य और वर्तमान सदस्य ही इस योजना का लाभ उठा पाए।

यह भी पढ़ें 👉 यहां मिली नर कंकालों से भरी गुफा।

2024 के नए राशन कार्ड नियमों के तहत सरकार ने फ्री चावल की जगह अन्य जरूरी खाद्य सामग्रियां प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही ई-केवाईसी और वेरिफिकेशन जैसे नए नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। सरकार का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को अधिक पोषणयुक्त राशन सामग्री प्रदान करना और उनकी सेहत में सुधार लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *