बीएसएफ में 15 हजार कांस्टेबलो की बम्पर भर्ती अंतिम तिथि कल जल्द करे आवेदन।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भर्ती होकर देश सेवा की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है बीएसएफ में कांस्टेबल के 15000 से ज्यादा पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए 15 अक्टूबर की रात 11:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दून पुलिस ने किया गिरफतार।

कर्मचारी चयन आयोग एसएससी द्वारा 15654 पदों पर बीएसएफ में कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।इस भर्ती के लिए एक जनवरी 2025 तक हाईस्कूल पास 18 से 23 साल के अभ्यर्थी 14 अक्तूबर की रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन फीस 15 अक्तूबर की रात 11 बजे तक जमा होगी।

यह भी पढ़ें 👉 यहां 66 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद।

ऑनलाइन आवेदन पत्रों में त्रुटि संशोधन के लिए पांच नवंबर से सात नवंबर की रात 11 बजे तक मौका मिलेगा। इस भर्ती के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा जनवरी या फरवरी 2025 में संभावित है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल के तहत होने वाली बीएसएफ की भर्तियों के लिए कोई भी दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ में हुई बर्फबारी, जानिये मौसम का मिज़ाज।

आयुसीमा – 18 से 23 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता- 10वीं पास

श्रेणीवार पदों की संख्या

बीएसएफ में अलग अलग श्रेणी के कुल 15654 पदों पर भर्ती होनी हैं।

ऐसे करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में इन 87 कर्मचारियों को भेजा गया नोटिस नौकरी से किए जा सकते हैं बर्खास्त।

रजिस्ट्रेशन करें यदि आप नए हैं तो वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें।

लॉगिन करें यदि आपका पहले से रजिस्ट्रेशन है
तो पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

आवेदन पत्र भरें- मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान से भरें।

समीक्षा करें- सभी जानकारी सही से भरने के बाद एक बार समीक्षा करें।

आवेदन जमा करें- आवेदन पत्र जमा करें और पुष्टि पृष्ठ को डाउनलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *